योगा के फायदे ( benefits of yoga)
योगा के फायदे ( benefits of yoga)
योगा हमारे भीतर छिपी बौद्धिक तथा
मानसिक शक्तियों को बाहर निकालने में तो हमारी सहायता करता है , साथ-ही-साथ इसके द्वारा हम एक रोग मुक्त तथा स्वस्थ शरीर पा सकते है।
जैसे कि हम जानते हैं कि हमारे शरीर के बाहरी विकास के अतिरिक्त हमारे शरीर का आंतरिक विकास भी बहुत
महत्व रखता है जिसे हम योगा के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।
योगा से होने वाले जिन लाभ या फायदों की आज हम बात कर रहे हैं उस
योगा के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के आसन आते है , जो हमारे शरीर के विभिन्न अंगों के लिए फायदेमंद होते हैं तथा हमें
स्वस्थ बनाने के लिए मदद करते हैं । योगा के विभिन्न आसनों के द्वारा हमारे शरीर का रक्त संचरण उचित प्रकार से होता है और इससे अनेकों फायदे होते है ।
इस प्रकार हम पाते है कि योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए चाहे वह कोई sportsman हो या कोई साधारण
व्यक्ति सभी के लिए आवश्यक एंव लाभकारी है।
जब हम कोई शारीरिक या मानसिक कार्य करते है तब अपना सम्पूर्ण मन,शक्ति तथा एकाग्रता से कार्य करने के लिए योग उपयोगी सिद्ध होता है ।

योगा से होने वाले लाभ
1. प्रथम तो यह मनुष्य की एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।
2.
दूसरा यह हमारे शरीर में ऑक्सीजन की
उपयुक्त मात्रा की पहुँच बनाता है तथा हमारे शरीर के जोड़ों को भी लचीला बनाता है
।
3. योगा का निरन्तर अभ्यास हमारी मांसपेशियों को सुधारने और बनाने में
मदद करता है।
4. शरीर पर लगी चोट जो खेल आदि के दौरान लग जाती है उन्हें ठीक करने में योगा कारगर है।
4. शरीर पर लगी चोट जो खेल आदि के दौरान लग जाती है उन्हें ठीक करने में योगा कारगर है।
5. योगा हमें शारीरिक तथा मानसिक तौर पर
मजबूत बनाता है।
6. योगा हमारी निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करता है।
7. विभिन्न जटिल तकनीकों को समझने में सहायक होता है।
8. हमारी समन्वय शक्तियो को बढ़ाने में मदद करता है।
9. यह हमारे शरीर के जोडों में स्थायित्व लाने
मे कारगर है।
10.
योगा हमारे शरीर के विभिन्न अंगों की
शक्ति को बढ़ाता हैं।
जब हम योगा से इतने फायदे ले सकते हैं जो केवल हमें शारीरिक तौर पर
मजबूत
बनायेगा ब्लकि मानसिक तौर पर भी मजबूत करेगा तब हमें अवश्य ही
योगा की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए तथा योगा के फायदों को जानेत हुए इसे अपने जीवन में
उतारना चाहिए तथा निरन्तर प्रत्येक दिन की दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।

tips are useful. thanks .
ReplyDelete